जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय ध्वज के अपमान मामले में एक व्यक्ति हिरासत में
Feb 10, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक व्यक्ति को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। वायरल वीडियो में वह अपने घर की खिड़की के शीशे साफ करने के लिए राष्ट्रीय झंडे का उपयोग कर रहा था। पुलिस ने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में मंगलवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में कथित तौर पर फारूक अहमद अपने घर की खिड़की के शीशे साफ करने के लिए राष्ट्रीय झंडे का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



