ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकश्मीरी छात्रों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने वाला शख्स गिरफ्तार

कश्मीरी छात्रों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने वाला शख्स गिरफ्तार

श्रीनगर। एजेंसी जम्मू-कश्मीर के बाहर पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कथित रूप से...

कश्मीरी छात्रों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने वाला शख्स गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 22 Jan 2022 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

श्रीनगर। एजेंसी

जम्मू-कश्मीर के बाहर पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कथित रूप से ऑनलाइन दुष्प्रचार अभियान चलाने के आरोप में अनंतनाग जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान इफ्तिखार अहमद डार के रूप में हुई है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘पुलिस ने अनंतनाग से इफ्तिखार अहमद डार को बाहर पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों के खिलाफ ऑनलाइन दुष्प्रचार अभियान चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार के दुष्प्रचार अभियान से छात्रों और अभिभावकों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत अनंतनाग में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें