ममता ने एसआईआर के विरोध में जारी धरना समाप्त किया

Mar 10, 2026 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘दोषपूर्ण मतदाता सूची संशोधन’ के खिलाफ धरना समाप्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची संशोधन के लिए अपीलीय तंत्र स्थापित करने का आदेश दिया, जिससे उन लोगों के लिए उम्मीद जगी है जिनके नाम विसंगति के कारण हटाए गए थे।

ममता ने एसआईआर के विरोध में जारी धरना समाप्त किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ‘दोषपूर्ण मतदाता सूची संशोधन’ के खिलाफ अपना धरना पांचवें दिन समाप्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मतदाता सूची संशोधन के संबंध में एक अपीलीय तंत्र स्थापित करने का आदेश दिए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन को अस्थायी रूप से स्थगित किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपीलीय प्राधिकरण की स्थापना के कदम का स्वागत करते हुए बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बंद किया गया दरवाजा अब खुल गया है, जिससे उन लोगों के लिए आशा की एक नई किरण जगी है जिनके नाम एसआईआर के तहत तार्किक विसंगति के कारण हटा दिए गए थे या विचाराधीन थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।