सीमा पर अर्द्धसैनिक बल, तो घुसपैठ को बंगाल सरकार जिम्मेदार कैसे : ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं, फिर भी घुसपैठ के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है।

तेंतुलिया/ गोपालपुर/ मेदिनीपुर/ बारासात, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधा। कहा कि राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं। इसके बावजूद गृह मंत्री घुसपैठ के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में देश की कोई भी एजेंसी निष्पक्ष नहीं रह गई है। ममता ने शुक्रवार को तेंतुलिया, बारासात और गोपालपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने मेदिनीपुर में रोड शो भी किया। रैलियों में ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं।
आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें धर्म के नाम पर बांट रही है। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि असम चुनाव में मतदान के दौरान भाजपा बाहरी राज्यों से लोगों को लेकर आई। आरोप लगाया कि यूपी से 50 हजार लोगों को ट्रेन से असम भेजा गया था, अब बंगाल में भी ऐसा करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि इसीलिए राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया।ममता ने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान 90 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। भाजपा के घोषणापत्र पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को सोनार बांग्ला की बात तब करनी चाहिए, जब वे भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के लोगों की सुरक्षा सुनश्चित कर लें। कहा कि भाजपा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लाना चाहती है, लेकिन टीएमसी सरकार ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मछली पालन में बंगाल के पीछे रहने के दावे को भी खारिज किया। कहा कि उनके कार्यकाल में राज्य में मछली उत्पादन बहुत बढ़ा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


