यूपी, बिहार से लोगों को लाकर भीड़ जुटा रही भाजपा : ममता

Apr 14, 2026 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नोट--नीचे दो बॉक्स जोड़ा गया है कोलकाता, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता

यूपी, बिहार से लोगों को लाकर भीड़ जुटा रही भाजपा : ममता

कोलकाता, एजेंसी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला में कहा कि भाजपा जैसी ओछी राजनीति करने वाली पार्टी नहीं देखी है। उन्होंने लोगों से भाजपा के खिलाफ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपसे सब कुछ छीन लिया है…। इसके खिलाफ वोट देना ही आपका एकमात्र जवाब होगा। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा उन स्थानों पर रैलियां कर रही है, जहां उत्तर प्रदेश और बिहार से सीधी रेल संपर्क सुविधा है, ताकि उन राज्यों से लोगों को लाकर सभा स्थलों पर भीड़ जुटाई जा सके।उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रयुक्त ‘तार्किक विसंगति’ (लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी) वाक्यांश निर्वाचन आयोग के प्रारूप के तहत मान्य नहीं है।

इसका इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में चुनिंदा ढंग से भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है।ममता ने कहा कि केंद्रीय पुलिस का काम शांति बनाए रखना है। हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर वे लोगों को वोट डालने से रोकें तो क्या होगा? मैं महिलाओं से आग्रह करूंगी कि वे अपने हाथों में झाड़ू रखें और बूट पहने तथा हथियार लिए लोगों के खिलाफ दृढ़ता से खड़ी रहें। मैं आपसे किसी पर हमला करने या दंगा भड़काने के लिए नहीं कह रही हूं, लेकिन अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आपको हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने आपके अधिकारों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था और इसके बाद ही 32 लाख मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तामलुक में एक और रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने सवाल उठाया कि पश्चिम बंगाल में इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों को क्यों बुलाया गया है। अगर आपका एकमात्र उद्देश्य यहां शांति बनाए रखना था, तो आप पश्चिम बंगाल पुलिस का इस्तेमाल कर सकते थे। ऐसा करने के बजाय, आपने उनकी सारी शक्तियां क्यों छीन लीं और बाहर से केंद्रीय बलों को क्यों बुलाया? लोग किसी भी प्राकृतिक आपदा या दंगे के दौरान केंद्रीय बलों को नहीं देखते हैं।बर्नोल और बोरोलीन का जिक्रदक्षिण कोलकाता जिला चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं को असामाजिक तत्वों से ना डरने और बिना डरे अपने मत का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए बर्नोल और बोरोलीन शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस पर हुए विवाद पर ममता बनर्जी ने कहा कि बर्नोल नहीं, हम आइसक्रीम देंगे। इतना डरने की क्या बात है? जो लोग कह रहे हैं कि वे बर्नोल से दूसरों को जला देंगे, उन्हें बताया जाना चाहिए कि आइसक्रीम उन्हें ठंडा रहने में मदद करेगी। बाद में अपनी बात समझाते हुए बनर्जी ने कहा कि अभी बहुत गर्मी है, आइसक्रीम खाओ, खुद को ठंडा रखो। उनमें और हममें यही फर्क है। हम बदले में यकीन नहीं करते।‘कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं गिरफ्तार’मतदान प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान दिक्कत पैदा करने के लिए बाहरी लोगों को लाया जा सकता है। साथ ही बिजली कटौती या ईवीएम से छेड़छाड़ भी संभव है। उन्होंने ऐसे कामों को अलोकतांत्रिक बताया। ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के आदेश दिए जा रहे हैं। ईडी और सीबीआई आधी रात को रेड कर रही हैं, लेकिन यह आसान काम नहीं होगा। क्योंकि अगर आप एक को गिरफ्तार करेंगे, तो लाखों लोग बाहर आ जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।