टीएमसी की जांच टीमें तीन जिलों में पहुंचीं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हालिया विधानसभा चुनावों में हार के बाद ममता बनर्जी ने पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जो नेता पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। टीएमसी की जांच टीमें तीन जिलों में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं की जांच कर रही हैं।

टीएमसी की जांच टीमें तीन जिलों में पहुंचीं

कोलकाता, एजेंसी। हालिया विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी उम्मीदवारों से संगठन को फिर से मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने साफ कहा कि जो नेता पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे छोड़ सकते हैं। शुक्रवार को कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर आयोजित बैठक में ममता बनर्जी ने चुनाव लड़ने वाले पार्टी उम्मीदवारों से मुलाकात की। बैठक में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।

पार्टी को फिर से मजबूत करने की अपील

पार्टी सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी ने कहा, जो लोग दूसरी पार्टियों में जाना चाहते हैं, उन्हें जाने दीजिए। मैं पार्टी को फिर से खड़ा करूंगी। जो लोग पार्टी में बने हुए हैं, वे क्षतिग्रस्त पार्टी कार्यालयों को दोबारा तैयार करें, रंग-रोगन करें और खोलें। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी रंग करूंगी। तृणमूल कांग्रेस कभी झुकेगी नहीं। जनता का जनादेश लूट लिया गया है।

चुनाव बाद हिंसा की जांच

टीएमसी की जांच टीमें तीन जिलों में पहुंचीं...

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोपों के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को कहा कि उसकी तथ्य जांच (फैक्ट-फाइंडिंग) टीमें तीन जिलों में पहुंचकर कथित रूप से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मुलाकात कर रही हैं।

पार्टी ने दक्षिण 24 परगना, पूर्व मिदनापुर और हुगली जिलों में अलग-अलग टीमें भेजी हैं। इन टीमों का उद्देश्य हालिया विधानसभा चुनावों के बाद कथित हिंसा और प्रताड़ना की घटनाओं की जानकारी जुटाना है।

गौरतलब है कि 294 सदस्यीय विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस इस बार केवल 80 सीटें जीत सकी। राज्यसभा सांसद डोला सेन ने बताया कि उनकी टीम पूर्व मिदनापुर जिले के मोयना, तमलुक और हल्दिया क्षेत्रों में जाकर प्रभावित परिवारों से मिल रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ममता बनर्जी ने पार्टी के उम्मीदवारों से क्या कहा?
ममता बनर्जी ने पार्टी उम्मीदवारों से संगठन को फिर से मजबूत करने का आह्वान किया है और कहा कि जो नेता पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे छोड़ सकते हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।