कलकत्ता हाई कोर्ट में खुद बहस के लिए पहुंचीं ममता
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कलकत्ता हाई कोर्ट में पेश हुईं। वह चुनाव के बाद हुई हिंसा और पार्टी दफ्तरों पर हमलों से जुड़े मामले में बहस करने आई थीं। साथ में टीएमसी के वरिष्ठ नेता भी थे। यह मामला एक जनहित याचिका से संबंधित है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा का आरोप है।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में पेश हुईं। वह चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा और पार्टी दफ्तरों पर हुए हमलों से जुड़े एक मामले में बहस करने के लिए पहुंची थीं। ममता बनर्जी वकील का गाउन पहनकर हाई कोर्ट पहुंचीं। उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य और कल्याण बनर्जी भी थे। यह मामला टीएमसी की ओर से वकील शिर्षन्य बंद्योपाध्याय द्वारा दायर एक जनहित याचिका से जुड़ा है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पार्टी दफ्तरों पर हमले हुए और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


