भाजपा ने मेरी उम्मीदवारी रद्द कराना चाहती थी: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने भवानीपुर सीट से उनकी उम्मीदवारी रद्द करवाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धोखाधड़ी और ईवीएम में छेड़छाड़ की योजना बना रही है। बनर्जी ने एसआईआर प्रक्रिया को एक बड़ा घोटाला बताया, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा ने दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से उनकी उम्मीदवारी रद्द करवाने की कोशिश की। केशियारी में आयोजित चुनावी रैली में उन्होंने कहा, ‘मेरे खिलाफ दो झूठे हलफनामे दायर करने की कोशिश की गई, लेकिन हमने उनकी इस चाल को नाकाम कर दिया।’ ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा धोखाधड़ी के जरिए जबरदस्ती वोट हथियाने की साजिश रच रही है। साथ ही ईवीएम में छेड़छाड़ करने की योजना बना रही है, ताकि नतीजे भाजपा के पक्ष में आ सके।
उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हटाए गए 90 लाख मतदाताओं में से 60 लाख हिंदू हैं, जबकि 30 लाख मुसलमान हैं।बनर्जी ने कहा कि एसआईआर एक बहुत बड़ा घोटाला है, जो एक दिन जरूर साबित होगा। पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के भाजपा के वादे पर बनर्जी ने कहा कि यूसीसी के जरिए भाजपा लोगों पर अपनी मनमानी थोपना चाहती है। उसने यूसीसी लाने का वादा किया है, ताकि वे आपके धार्मिक आस्था का पालन करने और रीति-रिवाजों व परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान करने के अधिकार छीन सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


