Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMamata Banerjee Accuses BJP of Compromising India s Reputation to Foreign Powers
अमेरिका तो कभी चीन के आगे झुक रहा केंद्र : ममता

अमेरिका तो कभी चीन के आगे झुक रहा केंद्र : ममता

संक्षेप:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने भारत की प्रतिष्ठा को विदेशी ताकतों के सामने दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल को उपनिवेश बनाना चाहती है...

Thu, 4 Sep 2025 04:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विदेशी ताकतों के सामने भारत की प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी अमेरिका तो कभी चीन के सामने झुक रही है। विभिन्न राज्यों में बंगाली प्रवासियों पर हमलों को लेकर विधानसभा में चर्चा में भाग लेते हुए ममता ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल को अपना उपनिवेश बनाना चाहती है। ममता ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश नहीं चला सकते, राष्ट्र के हितों की रक्षा नहीं कर सकते, फिर भी हमें उपदेश देने की हिम्मत रखते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर उसके शासित राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों पर चर्चा को रोकने का भी आरोप लगाया। कहा कि भाजपा चर्चा के खिलाफ है, क्योंकि वह सच्चाई दबाना चाहती है। चर्चा के दौरान तीखी नोकझोंक ममता के संबोधन के दौरान सदन में भारी हंगामा हुआ। भाजपा और तृणमूल विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्षी पार्टी की नारेबाजी के बीच अपनी बात कहने की कोशिश करते हुए ममता ने पूछा कि भाजपा मुझे बोलने क्यों नहीं दे रही है? उन्होंने यह भी कि हम हिंदी या किसी अन्य भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन भाजपा स्पष्ट रूप से बांग्ला विरोधी है। उन्होंने दावा कि दावा किया कि भाजपा के वैचारिक पूर्वजों ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के साथ विश्वासघात किया था।