आशा भोसले ने लाखों दिलों को जोड़ा: मलेशियाई प्रधानमंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया

आशा भोसले ने लाखों दिलों को जोड़ा: मलेशियाई प्रधानमंत्री

कुआलालंपुर, एजेंसी। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना संगीत और संस्कृति जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि आशा भोसले की जादुई आवाज ने सिनेमा और नाटकों में जान डालने काम किया और दुनिया भर में लाखों दिलों को छूआ। आगे उन्होंने कहा कि संगीत में आशा भोसले का योगदान कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उनके हजारों गीतों ने भावनाओं, परंपराओं और कहानियों को बुना, जिनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।