ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदिल्ली में मैथिली साहित्यकार ललितेश मिश्र की किताब पाइड पोईजी और रचना रसायन का विमोचन

दिल्ली में मैथिली साहित्यकार ललितेश मिश्र की किताब पाइड पोईजी और रचना रसायन का विमोचन

मैथिली साहित्यकार डॉ. ललितेश मिश्र की पुस्तकों 'रचना रसायन' और 'पाइड पोईजी' का रविवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में विमोचन हुआ। साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता साहित्यकार और पूर्व...

दिल्ली में मैथिली साहित्यकार ललितेश मिश्र की किताब पाइड पोईजी और रचना रसायन का विमोचन
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 26 Oct 2021 01:34 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मैथिली साहित्यकार डॉ. ललितेश मिश्र की पुस्तकों 'रचना रसायन' और 'पाइड पोईजी' का रविवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में विमोचन हुआ। साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता साहित्यकार और पूर्व ब्यूरोक्रैट मंत्रेश्वर झा, ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व डीजी गंगेश गुंजन, जेएनयू के प्रोफेसर डॉ. देव शंकर नवीन और कैंसर सर्जन डॉ. अंशुमान कुमार ने इन दोनों पुस्तकों का लोकार्पण किया।

पाइड पोईजी जहां मैथिली की प्रतिनिधि कविताओं का अंग्रेजी अनुवाद है, वहीं रचना रसायन मैथिली समालोचना है। इस मौके पर बड़ी संख्या में साहित्यकार, कलाप्रेमी और पत्रकार जमा हुए। लेखक डॉ. ललितेश मिश्र ने कहा कि मैथिली को ग्लोबल पहचान मिले इसके लिए अंग्रेजी को संपर्क भाषा बनाकर काम को आगे बढ़ाना चाहिए, पाइड पोईजी उसी दिशा में एक पहल है। विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्रेश्वर झा ने कहा कि इस तरह के प्रयास मैथिली को व्यापक पटल पर रखने की सार्थक कोशिश है। उन्होंने पूर्व में संस्कृत से अंग्रेजी में हुए अनुवाद की चर्चा करते हुए कहा कि अगर इस तरह के प्रयास मैथिली में भी किए जाते हैं तो मैथिली को लोकल से ग्लोबल बनने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. गंगेश गुंजन ने कहा कि मैथिली साहित्य की रचनाएं देश और दुनिया तक उनकी भाषा में पहुंचे इसलिए इस तरह के प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं। खासतौर पर इसमें जिस तरह से नई पीढ़ी के लेखकों को जगह दी गई है वो काबिले तारीफ है।

पाइड पोईजी को मैथिली साहित्य के लिए एक नवजागरण बताते हुए डॉ. देवशंकर नवीन ने कहा कि अगर इस तरह की कोशिशें पहले की जातीं तो मैथिली के प्रचार-प्रसार को एक अलग मुकाम मिल गया होता। वहीं, रचना रसायन एक ऐसी समग्र समालोचना है जिसमें सार्थक क्रिटिसिज्म दिखता है।

कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सविता झा खान, डॉ. ललित कुमार, प्रोफेसर शैलेन्द्र मोहन झा, प्रोफेसर श्रीधरम, शुभेन्दु शेखर, डॉ. कैलाश कुमार मिश्र जैसे गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में एबीपी न्यूज के संपादक सुमित अवस्थी, जी हिन्दुस्तान के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह भी मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें