महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में सुरक्षा के लिए बढ़ाए गए सेवादार
महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली के शिवालय पूरी तरह तैयार हैं। मंदिरों को रंगीन रोशनी और फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त सेवादार तैनात किए गए हैं और मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। विशेष पूजा और जलाभिषेक के लिए इंतजाम किए गए हैं।

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी के शिवालय पूरी तरह तैयार हैं। मंदिरों को रंग-रोगन के साथ रंगीन रोशनी से सजाया गया है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सेवादारों को तैनात किया गया है। शिवालयों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अव्यवस्था से बचने के लिए मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग भी की गई है। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर, पुरानी दिल्ली स्थित बनखंडी मंदिर, कालकाजी मंदिर व नीली छतरी मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर में महाशिवरात्रि के लिए खास प्रबंध किए गए हैं।
मंदिर प्रबंधन ने बताया कि यहां पहला रुद्राभिषेक तड़के साढ़े तीन बजे प्रारंभ होगा। इसके बाद मंदिर सुबह 5 बजे तक भक्तों के दर्शन व जलाभिषेक के लिए खुलेगा। महाशिवरात्रि की रात्रि में चारों पहर की विशेष पूजा की जाएगी। इसी तरह चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में सेवादारों की संख्या बढ़ाने के साथ बैरिकेडिंग भी की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


