महाराष्ट्र परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन की पांच सीटों पर निर्विरोध जीत तय

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों के लिए चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति की पांच सीटों पर निर्विरोध जीत की संभावना। विपक्षी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस, महाविकास आघाड़ी, चुनाव।

महाराष्ट्र परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन की पांच सीटों पर निर्विरोध जीत तय

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा-नीत महायुति गठबंधन की पांच सीटों पर निर्विरोध जीत लगभग तय हो गई है। विपक्षी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन अपने पर्चे वापस ले लिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से हटने के लिए सत्तारूढ़ दल धनबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि भाजपा चुनाव प्रणाली नहीं, बल्कि मनोनयन प्रणाली चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि विपक्षी उम्मीदवारों को करोड़ों रुपये की पेशकश की जा रही है ताकि वे अपना नामांकन वापस ले लें और विधान परिषद चुनाव निर्विरोध कराए जा सकें।निर्विरोध

चुने जाने वालों में राकांपा के अनिकेत तटकरे और विक्रम काकडे, शिवसेना के दुष्यंत चतुर्वेदी और रवींद्र फाटक तथा भाजपा के अरुण लाखानी शामिल हैं। एक प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रम में शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार बाल माने ने कोंकण सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने उन्हें दल-विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।