Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMaharashtra Security Forces Kill Two More Naxals in Gadchiroli Anti-Naxal Operation
गढ़चिरौली मुठभेड़ में दो और नक्सली ढेर, घायल जवान की मौत

गढ़चिरौली मुठभेड़ में दो और नक्सली ढेर, घायल जवान की मौत

संक्षेप:

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में घायल एक पुलिस जवान इलाज के दौरान शहीद हो गया। पिछले तीन दिनों में कुल तीन नक्सली मारे जा चुके हैं। अभियान फोडेवाड़ा गांव के पास शुरू हुआ था।

Feb 06, 2026 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

गढ़चिरौली, एजेंसी। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो और नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, मुठभेड़ में घायल राज्य पुलिस के विशेष बल का एक जवान इलाज के दौरान शहीद हो गया। पुलिस के अनुसार, पिछले तीन दिनों से जारी इस अभियान में अब तक कुल तीन नक्सली मारे जा चुके हैं। यह अभियान मंगलवार को गढ़चिरौली-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) सीमा के पास फोडेवाड़ा गांव के इलाके में शुरू किया गया था। पुलिस को माओवादी संगठन की कंपनी नंबर-10 के सदस्यों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस ने बुधवार को नक्सलियों के दो शिविरों को ध्वस्त किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद गुरुवार सुबह अभियान को और मजबूत करने के लिए सी-60 की चार और टीमें एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी) की एक यूनिट तैनात की गई। उधर, गुरुवार को एक नक्सली का शव बरामद किया गया, जिसके पास से एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) मिली। इसके बाद एक महिला नक्सली समेत दो और नक्सलियों के शव मिले हैं।