महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव को लेकर शरद पवार से मिले संजय राउत

Feb 27, 2026 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में चल रही खींचतान के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने अस्पताल में भर्ती एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। चुनाव 16 मार्च को है और गठबंधन के बीच एक राय नहीं बन पा रही है।

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव को लेकर शरद पवार से मिले संजय राउत

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही खींचतान के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार से अस्पताल में मुलाकात की। शरद पवार नियमित जांच के सिलसिले में अस्पताल में भर्ती है। संजय राउत ने एक्स पोस्ट में यह जानकार दी। कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के पास राज्यसभा की सात में से एक सीट जीतने के लिए ही वोट हैं और इस पर एक राय नहीं बनती दिख रही है। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।