महाराष्ट्र से शरद पवार समेत सात नेता राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी सात उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें सत्तारूढ़ महायुति के छह और विपक्ष के शरद पवार शामिल हैं। अन्य निर्वाचित उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के विनोद तावड़े और शिवसेना की ज्योति वाघमारे शामिल हैं।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटों के लिए हुए चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवारों और विपक्षी महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार शरद पवार समेत सभी सात उम्मीदवार सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाचित होने वालों में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी शामिल हैं। सात सीटों के लिए केवल सात उम्मीदवार मैदान में होने के कारण किसी प्रकार का मतदान नहीं हुआ। भाजपा ने अठावले और तावड़े के अलावा रामराव वडुकुटे और माया इवनाते को भी उम्मीदवार बनाया था। एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना की प्रवक्ता ज्योति वाघमारे भी राज्यसभा पहुंची हैं।
वहीं, भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार भी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


