अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो सौ करोड़ की धोखाधड़ी में सात गिरफ्तार

Jan 06, 2026 04:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-ऑनलाइन फॉरेक्स और सोने के कारोबार के नाम पर चल रहा था धंधा -उत्तर प्रदेश-दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़,  दो सौ करोड़ की धोखाधड़ी में सात गिरफ्तार

पालघर, एजेंसी। महाराष्ट्र पुलिस ने ऑनलाइन फॉरेक्स और सोने के कारोबार के नाम पर देशभर में सैकड़ों लोगों से 200 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अब तक महाराष्ट्र से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस रैकेट का संचालन विदेश से किया जा रहा था। मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। पहले वे खुद को संभावित जीवनसाथी या बड़े निवेशक के रूप में पेश कर भरोसा जीतते और बाद में फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट्स के लिंक भेजकर निवेश के लिए उकसाते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही इन वेबसाइट्स पर मुनाफा दिखाया जाता था। लेकिन सारा डेटा फर्जी होता था। पुलिस के मुताबिक निवेश की रकम तथाकथित म्यूल बैंक खातों में जमा कराई जाती थी। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों का संबंध देश के कई राज्यों में दर्ज 51 अलग-अलग मामलों से है। इनमें महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और नागपुर के अलावा दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और गोवा शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन कुमार सिद्धाराम शेट्टी, आबिर उर्फ सचिर मोहम्मद खान, सनद संजीव दास, राहुल कुमार उर्फ कैलाश राकेश कुमार, आमिर करम शेरखान, अभिषेक अनिल नारकर उर्फ गोपाल और मोहम्मद राशिद फकीर मोहम्मद बलोच उर्फ लकी के रूप में हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।