राज्यसभा के लिए अभी उम्मीदवार तय नहीं : भुजबल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के राज्यसभा से इस्तीफे के बाद नए नाम पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। पवार ने बारामती से विधानसभा सदस्य बनने के बाद इस्तीफा दिया। भुजबल ने संभावित उम्मीदवारों की चर्चा को खारिज किया और कहा कि मीडिया से जानकारी मिल रही है।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल ने गुरुवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार के स्थान पर राज्यसभा में किसे भेजा जाएगा, इस पर अब तक फैसला नहीं हुआ है। सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा के बारामती से निर्वाचित होने के बाद बुधवार को संवैधानिक प्रावधानों के तहत राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। भुजबल ने कहा कि विधानसभा सदस्य बनने के बाद राज्यसभा से उनका इस्तीफा नियमों के अनुरूप है। भुजबल ने स्वयं के संभावित उम्मीदवार होने की अटकलों पर कहा कि हमें इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिल रही है।

अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।