Delhi News: चंदे के विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गणेश मंडल के एक सदस्य ने गणपति उत्सव के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर विवाद में 29 वर्षीय संदीप माधिवाल की हत्या कर दी। आरोपी गोविंद कोली उर्फ चिन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाद तब शुरू हुआ जब माधिवाल ने कोली से चंदे के बारे में सवाल किया।

Delhi News: ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गणेश मंडल के एक सदस्य ने गणपति उत्सव के लिए इकट्ठा किए गए चंदे को लेकर विवाद में 29 वर्षीय दोस्त संदीप माधिवाल की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय गोविंद कोली उर्फ चिन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, माधिवाल ने कोली से उत्सव के लिए इकट्ठा किए गए और उसके पास रखे चंदे के बारे में सवाल किया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि सवाल करने से नाराज कोली ने माधिवाल की रविवार को पीट-पीटकर हत्या कर भाग निकला था।


