महाराष्ट्र: नासिक कुंभ 2027 के लोगो का अनावरण
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को 2027 में होने जा रहे नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले का आधिकारिक लोगो जारी किया। यह लोगो एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया, जिसमें प्रख्यात विशेषज्ञों की समिति ने विजेता का चयन किया। सुमित काटे को पहले पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये मिले।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को 2027 में होने जा रहे नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए आधिकारिक लोगो का अनावरण किया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार की मौजूदगी में लोगो का अनावरण किया। लोगो का चयन एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है। गीतकार प्रसून जोशी समेत प्रख्यात विशेषज्ञों की एक समिति ने विजेता लोगो का चयन किया। सुमित काटे ने तीन लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि मयंक नायक ने दो लाख रुपये का दूसरा और पीयूष पिंपलनेरकर ने एक लाख रुपये का तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


