आशीष शेलार पद्म पुरस्कारों की सिफारिश करने वाली समिति से बाहर
महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2027 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामों की सिफारिश करने वाली समिति से संस्कृति मंत्री आशीष शेलार को बाहर कर दिया है। यह निर्णय राजनीतिक अटकलों को जन्म दे रहा है। समिति की अध्यक्षता प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल कर रहे हैं, जबकि शेलार की फिल्म उद्योग में गहरी पैठ है।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2027 के पद्म पुरस्कारों के लिए विशिष्ट व्यक्तियों के नामों की सिफारिश करने वाली सात सदस्यीय समिति से संस्कृति मंत्री आशीष शेलार को बाहर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्री इस समिति के अध्यक्ष या प्रमुख सदस्य होते हैं। समिति को हालांकि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता की पहचान करने का काम सौंपा गया है, लेकिन शेलार को इससे बाहर रखे जाने से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है और इसे राज्य में आंतरिक राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि प्रमुख भाजपा नेता शेलार की मराठी और हिंदी फिल्म उद्योगों में उनकी गहरी पैठ है।
इस समिति की अध्यक्षता प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


