Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMaharashtra Cyber Police Recovers 2 Crore in India s Largest Digital Fraud Case
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए दो करोड़

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए दो करोड़

संक्षेप:

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भारत के सबसे बड़े डिजिटल ठगी के मामले में 72 वर्षीय बुजुर्ग को 58.13 करोड़ रुपये की ठगी से बचाते हुए दो करोड़ रुपये वापस दिलाए हैं। ठगों ने खुद को सीबीआई और ईडी का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को डराया और पैसे ट्रांसफर करवाए। फरार आरोपी पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Jan 17, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। भारत के अब तक के सबसे बड़े डिजिटल गिरफ्तारी कर ठगी के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर ठगों द्वारा 58.13 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार हुए 72 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने दो करोड़ रुपये की राशि वापस दिलाई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुंबई निवासी पीड़ित और उनकी पत्नी को पिछले साल साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर करीब दो महीने तक तथाकथित डिजिटल गिरफ्तारी में रखा था। इस दौरान ठगों ने उन्हें डराकर और धमकाकर अलग-अलग खातों में कुल 58.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

महाराष्ट्र साइबर, जो राज्य पुलिस की साइबर शाखा है, ने लगातार प्रयासों के बाद अदालत के आदेश से दो करोड़ रुपये की पहली किस्त के रूप में पीड़ित को वापस दिलवाई। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कई संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं। इससे और रकम की वसूली की उम्मीद है। फरार आरोपी पर इनाम घोषित पुलिस ने बताया कि इस घोटाले का मुख्य संचालक देवेंद्र सैनी अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;