महाराष्ट्र: बॉलीवुड कलाकारों को धमकी पर कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा
बॉलीवुड कलाकारों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकी के चलते कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपराधियों पर नियंत्रण पाने में असफल है। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि सलमान खान और रणवीर सिंह को धमकियां मिल रही हैं और सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

नागपुर, एजेंसी। बॉलीवुड कलाकारों को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने कानून व्यवस्था के मोर्चे पर राज्य सरकार पर हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह असफल है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि आज अभिनेता सलमान खान, रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोगों के घर के बाहर गोलीबारी भी की गई, लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। राज्य सरकार सख्त निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है और बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम की बहस में लगी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


