कांग्रेस ने मिलिंद देवड़ा पर निशाना साधा
महाराष्ट्र कांग्रेस ने शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि देवड़ा ने पार्टी को निशाना बनाते हुए आशा भोसले के अंतिम संस्कार में प्रतिनिधि न भेजने की बात कही। कांग्रेस ने देवड़ा की कृतघ्नता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके वफादारी दिखाने का नतीजा उनकी राजनीतिक जड़ों पर हमला है।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र कांग्रेस ने मंगलवार को शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने देवड़ा पर कृतघ्नता का आरोप लगाया। इससे पहले देवड़ा ने कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाते हुए कहा था कि उसने महान गायिका आशा भोसले के अंतिम संस्कार में अपना कोई प्रतिनिधि नहीं भेजा। कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मूर्खता और अज्ञानता की भी एक सीमा होती है। पार्टी ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व मुंबई इकाई प्रमुख ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रति बेहद वफादारी दिखाने के चक्कर में अपनी ही राजनीतिक जड़ों पर हमला किया है।
कांग्रेस ने इस बात की ओर इशारा किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे के साथ-साथ नेता नसीम खान, लोकसभा सदस्य प्रणिती शिंदे और पार्टी के कई अन्य सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से आशा भोसले को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


