शिवाजी महाराज न होते तो इतिहास अलग होता : फडणवीस
संदेश::: कुछ तथ्य नए जोड़े गए हैं। ----------------------- - मराठी योद्धा की 396वीं

- मराठी योद्धा की 396वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सभा को संबोधित किया पुणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को स्वराज्य की स्थापना में छत्रपति शिवाजी महाराज के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि यदि वे नहीं होते, तो इतिहास अलग होता। फडणवीस ने पुणे जिले के शिवनेरी किले में मराठी योद्धा की 396वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किले विरासत स्थल हैं। अब दुनिया इस तथ्य को मान्यता देती है। मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें पुणे स्थित शिवनेरी किले में श्रद्धांजलि दी।
छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती समारोह में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग किले में एकत्र हुए। फडणवीस ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि छत्रपति शिवाजी महाराज का आशीर्वाद एवं प्रेरणा राज्य के लोगों का मार्गदर्शन करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज ऐसे पहले शासक थे जिन्होंने यह समझा कि शत्रु कहां से आ सकता है और समुद्री मार्ग से आ सकने वाले खतरों को भांपते हुए उन्होंने राज्य की सुरक्षा के लिए समुद्री किले बनवाए थे। बता दें कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में पुणे जिले के शिवनेरी में हुआ था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि शिवाजी महाराज ने आम लोगों के दिलों में स्वाभिमान की चिंगारी प्रज्वलित की। एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शिव छत्रपति के कारण ही स्त्रीशक्ति के सम्मान की परंपरा समाज को दिशा देती रही है। अजित पवार को याद किया मुख्यमंत्री ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार को याद करते हुए कहा कि उन्हें शिवनेरी किले से गहरा लगाव था। फडणवीस ने कहा कि मैंने उन्हें वचन दिया था कि महाराष्ट्र के किलों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। शिवनेरी किले में अत्यधिक भीड़ के कारण तीन घायल पुणे के शिवनेरी किले में बृहस्पतिवार तड़के भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की के कारण तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई जब मशाल लिया हुआ एक समूह जुन्नार तहसील में मीना दरवाजा के पास स्थित किले से नीचे उतर रहा था। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह गिल ने बताया कि भारी भीड़ के बीच एक समूह मशाल लेकर तेजी से किले से नीचे आ रहा था। वहां मौजूद हमारी पुलिस टीम ने उन्हें धीमा चलने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान ऊपर से किसी ने एक व्यक्ति को धक्का दे दिया, जिसके बाद समूह के चार-पांच लोग गिर गए। तीन लोगों को पैरों में चोटें आईं। :::: कोट ::::: हम छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के समर्थक को नमन करते हैं। उनका साहस हमें प्रेरित करे, उनका शासन हमें मार्गदर्शन दे और न्याय एवं आत्मसम्मान की उनकी भावना हमारे समाज को मजबूत करे। छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन-जन के कल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया इसलिए उनका जीवन आज भी भारतवर्ष के लिए पथ-प्रदर्शक बना हुआ है। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री शिवाजी महाराज वीरता, दूरदर्शिता और न्यायपूर्ण नेतृत्व का एक अनूठा उदाहरण हैं। शौर्य की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका जीवन दर्शन और साहस हमें आज भी अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। - राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


