Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMaharashtra ATS Arrests Software Engineer Linked to Al-Qaeda in Pune Conducts Raids in Thane
महाराष्ट्र: इंजीनियर के घर से लादेन का भाषण और आईईडी बनाने का दस्तावेज बरामद

महाराष्ट्र: इंजीनियर के घर से लादेन का भाषण और आईईडी बनाने का दस्तावेज बरामद

संक्षेप:

- एटीएस ने आतंकवाद से जुड़े होने के आरोप में पुणे से इंजीनियर को पकड़ा

Nov 12, 2025 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने अलकायदा से कथित संबंधों को लेकर पुणे के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद ठाणे में भी छापेमारी की। बुधवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर ने ठाणे जिले के मुंब्रा स्थित शिक्षक के घर का इस्तेमाल बैठक के लिए किया था। एटीएस ने 37 वर्षीय हंगरगेकर को 27 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने पुणे की एक अदालत को बताया कि हंगरगेकर शहर के कोंढवा इलाके में कथित तौर पर 'उग्र' तरीके से धार्मिक प्रवचन देता था। छापेमारी में मोबाइल फोन जब्त किए, जिनमें भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (एक्यूआईएस) और उसके सभी स्वरूप शीर्षक वाली हटाई गई पीडीएफ फाइल थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ईद-उल-फितर के मौके पर अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन द्वारा दिए गए भाषण का उर्दू अनुवाद भी बरामद किया। वहीं 'इंस्पायर' नाम की एक पत्रिका भी मिली, जिसमें एके-47 प्रशिक्षण की तस्वीरें और आईईडी बनाने की प्रक्रिया का विवरण देने वाले दस्तावेज थे। एटीएस ने स्पष्ट किया कि यह छापेमारी सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट से संबंधित नहीं है, लेकिन जांच कर रहे हैं कि क्या इस घटना का महाराष्ट्र से कोई संबंध है। शिक्षक के साथ की थी बैठक एजेंसी को जांच के दौरान हंगरगेकर के पुराने फोन में पाकिस्तान के एक नागरिक का फोन नंबर मिला था। एटीएस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि हंगरगेकर अपनी एक बैठक के लिए मुंब्रा गया था। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस के अधिकारी मंगलवार को शिक्षक के घर गए और हंगरगेकर व उसकी बैठक के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि शिक्षक इस मामले में न तो आरोपी है और न ही गवाह। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुणे और मुंब्रा में दो व्यक्तियों के परिसरों पर छापेमारी की और उनसे पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि मध्य मुंबई के कुर्ला स्थित शिक्षक के एक और घर की भी तलाशी ली गई।