मुंबई: पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े चार संदिग्ध हिरासत में
Mar 03, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मुंबई में महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एटीएस ने गोवंडी और कुर्ला में छापेमारी की। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। मामले की जांच जारी है।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एटीएस ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एटीएस ने पूर्वी उपनगर गोवंडी में तीन परिसरों और कुर्ला में एक परिसर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि चारों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। ये सभी एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन के संपर्क में थे। संदिग्धों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


