महाराष्ट्र: दिव्यांग छात्र के लिए लेखक की नियुक्ति में रिश्वत ली, गिरफ्तार
Feb 13, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
महाराष्ट्र भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में राज्य शिक्षा बोर्ड के सहायक अधीक्षक सुदाम लोटन चव्हाण को गिरफ्तार किया है। उन्होंने 10वीं कक्षा के दिव्यांग छात्र के लिए सहायक लेखक नियुक्त करने के नाम पर यह राशि मांगी थी।

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एससीबी) ने शुक्रवार को राज्य शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक सहायक अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुदाम लोटन चव्हाण ने 10वीं कक्षा के एक दिव्यांग छात्र के लिए सहायक लेखक नियुक्त करने के नाम पर आठ हजार रुपये की रिश्वत ली थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


