टीवीके प्रमुख को नोटिस जारी करने के निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तमिलनाडु वेट्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय के चुनावी हलफनामे में 100 करोड़ रुपये से अधिक की विसंगति का मामला सामने आया है। मद्रास उच्च न्यायालय ने आयकर विभाग और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि विजय की ओर से अनियमितता हुई है और अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी।

टीवीके प्रमुख को नोटिस जारी करने के निर्देश

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु वेट्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय की ओर से दायर किए गए दो चुनावी हलफनामों में से एक में 100 करोड़ रुपये से अधिक की विसंगति का मामला सामने आया है। इसको लेकर मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को आयकर विभाग और निर्वाचन आयोग को उन्हें नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश एस.ए. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी. अरुल मुरुगन की पीठ ने चेन्नई निवासी द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी करते हुए मौखिक रूप से कहा कि यह एक अनियमितता है। एक निर्वाचन क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा नहीं किया गया है।

अदालत ने कहा कि विजय की ओर से कुछ अनियमितता हुई है और मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह के लिए नर्धिारित कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।