
मध्य प्रदेश : शादी तोड़ने से नाराज पूर्व मंगेतर ने युवती की चाकू मारकर हत्या की
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने दहेज की मांग पर रिश्ता तोड़ने से नाराज होकर 19 वर्षीय युवती ऋचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के समय साहिल और उसके साथी ने ऋचा पर जानलेवा हमला किया। ऋचा का इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- युवती ने दहेज की मांग पर तोड़ा था रिश्ता जबलपुर, एजेंसी। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में दहेज की मांग को लेकर शादी तोड़े जाने से नाराज एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर 19 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में साहिल रजक और उसके साथी अजय को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात साहिल और अजय ने फैक्टरी से घर लौट रही ऋचा को बीच रास्ते में रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर एक और सीने पर तीन-चार वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मामले की आगे जांच की जा रही है। मृतका ऋचा रजक एक फैक्टरी में काम करती थी। उसकी दो साल पहले एक शादी समारोह में साहिल से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों रिश्ते में आए। दोनों परिवारों ने विवाह तय कर सगाई भी कर दी थी और शादी फरवरी में होनी थी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि साहिल ने बाद में ऋचा के परिजनों से फोन पर पांच लाख रुपये दहेज की मांग की और उन्हें अपशब्द भी कहे जिसके बाद ऋचा ने शादी तोड़ दी और उससे संबंध समाप्त कर लिए। उसे शक था कि ऋचा किसी और से बातचीत कर रही है और वह उसे फोन पर धमकियां देने लगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




