ट्विशा शर्मा मौत मामला : हाईकोर्ट ने गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में उसकी सास और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी। ट्विशा 12 मई को अपने ससुराल में फांसी पर लटकी मिली थी। हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह के खिलाफ आरोपों के आलोक में यह आदेश दिया। सीबीआई ने गिरिबाला से पूछताछ की है।

ट्विशा शर्मा मौत मामला : हाईकोर्ट ने गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द की

जबलपुर/भोपाल, एजेंसी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में उसकी सास और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी। ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई को अपने ससुराल में कथित तौर पर फांसी पर लटकी मिली थी। न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकल पीठ ने बुधवार देर रात यह आदेश जारी किया। पीठ ने 17 पन्नों के अपने आदेश में कहा कि मामले के तथ्यात्मक पहलुओं और प्रतिवादी (गिरिबाला सिंह) के खिलाफ लगाए गए आरोपों के आलोक में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के अग्रिम जमानत आदेश को रद्द किया जाता है। राज्य सरकार की ओर से दलील रखते हुए वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा और ट्विशा के परिजनों के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने अदालत से कहा कि आरोपी गिरिबाला सिंह एक सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी हैं और उन्होंने साइबर अपराधों, साइबर फोरेंसिक और डिजिटल सिग्नेचर तकनीक के साथ ही अपराध दृश्य के प्रबंधन पर विशेष पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में गिरिबाला सिंह के अपराध स्थल से छेड़छाड़ करने की आशंका भी है।

सीबीआई ने गिरिबाला से पूछताछ की :

वकीलों ने दलील दी कि भोपाल जिला अदालत ने गिरिबाला को 24 घंटे में जमानत दे दी थी जबकि मामला प्रारंभिक चरण में था और महत्वपूर्ण बयान ही दर्ज नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि ट्विशा के व्हाट्सऐप चैट और केस डायरी में प्रताड़ना का स्पष्ट उल्लेख है लेकिन इन्हें भी नजरंदाज किया गया। सभी विषयों पर समग्र विचार करते हुए हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी। इससे पहले हाईकोर्ट ने समर्थ सिंह की मां और सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था。

सीबीआई ने गिरिबाला से पूछताछ की :

हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के कुछ घंटों बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम गुरुवार को भोपाल स्थित गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने गिरिबाला सिंह से पूछताछ की। किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। ट्विशा के पति और गिरिबाला के बेटे समर्थ सिंह फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं। सीबीआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में मध्यप्रदेश पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी.

सामान्य प्रश्न

ट्विशा शर्मा की मौत कब हुई?
ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।