ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमैडम तुषाद संग्रहालय में लगाई जाएगी गायिका आशा भोसले की मोम प्रतिमा

मैडम तुषाद संग्रहालय में लगाई जाएगी गायिका आशा भोसले की मोम प्रतिमा

दादा साहेब फाल्के सम्मान पा चुकीं बॉलीवुड गायिका आशा भोसले की मोम प्रतिमा राजधानी के मैडम तुसाद्स संग्रहालय में लगेगी। संग्रहालय के बॉलीवुड म्यूजिक जोन में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। 83 वर्षीय आशा...

मैडम तुषाद संग्रहालय में लगाई जाएगी गायिका आशा भोसले की मोम प्रतिमा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 13 Jun 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दादा साहेब फाल्के सम्मान पा चुकीं बॉलीवुड गायिका आशा भोसले की मोम प्रतिमा राजधानी के मैडम तुसाद्स संग्रहालय में लगेगी। संग्रहालय के बॉलीवुड म्यूजिक जोन में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। 83 वर्षीय आशा भोसले की यह इस तरह की पहली प्रतिमा है। उन्हेांने कहा कि इस खबर में मैं रोमांचित हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं जल्द से जल्द अपनी प्रतिमा देखना चाहती हूं। कनॉट प्लेस में खुल रहे मैडम तुसाद संग्रहालय में नृत्य, संगीत और खेल सहित अन्य क्षेत्रों के अलग-अलग जोन बनाये जा रहे हैं। यहां स्पोर्ट्स जोन में सचिन तेंदुलकर, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी और स्टार डेविड बेकहम हैं तो बॉलीवुड जोन में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित जैसे नाम शामिल हैं। मैडम तुसाद्स म्यूजियम लंदन, हॉलीवुड, लास वेगस, न्यूयॉर्क, ओरलेंडो, सैन फ्रैसिस्को, वाशिंगटन डीसी, एम्सटर्डम, बर्लिन, वियना, बैंकॉक, बीजिंग, हांग कांग, टोक्यो, शंघाई, सिंगापुर, वुहान, ब्लैकपूल यूके, सिडनी, नैशविले और दिल्ली में हैं और यहां प्रसिद्धि तथा हस्तियों के इर्द-गिर्द अनुभवों को बुना गया है। बीते 150 वर्षों से अधिक समय से मोम के पुतले बनाते आ रहे हैं। हर मास्टर पीस को बनने में चार माह से अधिक का समय लगता है। 20 से ज्यादा कलाकारों की टीम ये पुतला बनाती है। पुतले के शरीर के विभिन्न हिस्सों की 500 से भी ज्यादा माप ली जाती है। पुतले में असली बाल एक-एक कर लगाए जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें