ईरान पैकेज::ईरान ने दो पूर्व फ्रांसीसी कैदियों को देश छोड़ने की इजाजत दी: मैक्रों

Apr 07, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बताया कि ईरान ने दो पूर्व फ्रांसीसी कैदियों, सेसिल कोहलर और जैक्स पेरिस को देश छोड़ने की अनुमति दी है। वे तीन साल से अधिक समय तक हिरासत में रहे और अब फ्रांसीसी क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। मैक्रों ने इस प्रक्रिया में ओमान का धन्यवाद किया।

ईरान पैकेज::ईरान ने दो पूर्व फ्रांसीसी कैदियों को देश छोड़ने की इजाजत दी: मैक्रों

पेरिस,एजेंसी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को कहा कि ईरान ने दो पूर्व फ्रांसीसी कैदियों, सेसिल कोहलर और जैक्स पेरिस को देश छोड़ने की इजाजत दे दी है। जेल से रिहा होने के बाद से वे वहां फ्रांसीसी राजनयिक परिसर में ही रुके हुए थे। मैक्रों ने एक्स पर पोस्ट किया, सेसिल कोहलर और जैक्स पेरिस आजाद हैं और ईरान में साढ़े तीन साल की हिरासत के बाद फ्रांसीसी क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं।फ्रांस लंबे समय से यह मांग कर रहा था।मैक्रों ने फ्रांस को इस संघर्ष से दूर रखा है, यह कहते हुए कि उनके देश से अमेरिका-इजरायल के हमलों के बारे में पहले से सलाह नहीं ली गई थी और वे युद्ध नहीं चाहते थे।मैक्रों

ने कोहलर और पेरिस की रिहाई में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए ओमान का शुक्रिया अदा किया। मैक्रों ने लिखा, यह हम सभी के लिए और जाहिर तौर पर उनके परिवारों के लिए राहत की बात है।ईरानी अधिकारियों ने उन्हें नवंबर में जेल से रिहा कर दिया था, लेकिन उन्हें देश छोड़ने की इजाजत नहीं दी थी। उन्हें जासूसी के आरोपों में तीन साल से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा गया था।फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि उस समय उन्हें तेहरान में फ्रांसीसी दूतावास में सुरक्षित रखा गया था।कोहलर और पेरिस को मई 2022 में ईरान यात्रा के दौरान गिरफ्तार किया गया था। फ्रांस ने उनकी हिरासत को अन्यायपूर्ण और बेबुनियाद बताते हुए इसकी निंदा की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।