Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsLuxury Electric Vehicle Market Faces 3 Decline Post GST 2 0 Reform
लग्जरी कार खंड में ईवी की पैठ जीएसटी सुधारों के बाद घटी

लग्जरी कार खंड में ईवी की पैठ जीएसटी सुधारों के बाद घटी

संक्षेप:

नई दिल्ली में लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जीएसटी 2.0 सुधारों के बाद लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) वाले वाहनों की कुल स्वामित्व लागत बेहतर विकल्प बन गई है। मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू ने इस बदलाव को स्वीकार किया है, जबकि ईवी की मांग स्थिर बनी हुई है।

Jan 04, 2026 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। लग्जरी कार खंड में इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ में जीएसटी 2.0 सुधारों के बाद लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट हुई है। उद्योग से जुड़े लोगों ने बताया कि अब इंटरनल कंबशन इंजन (आईसीई) संस्करण वाली गाड़ियां स्वामित्व की कुल लागत के मामले में बेहतर विकल्प दे रही हैं। वैसे तो ये रुझान किफायती और मध्यम खंड में भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ऐसा शुरुआती लक्जरी खंड में खासतौर से देखा जा रहा है, जहां नई जीएसटी दरों के तहत ईवी और आईसीई के बीच कीमत का अंतर बढ़ गया है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर ने पीटीआई-भाषा को बताया, अगर मैं अक्टूबर और नवंबर (2025) को देखूं, तो व्यापक बाजार के साथ ही लग्जरी में भी यह 2 से 3 प्रतिशत घटा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब ईवी की तुलना में आईसीई का टीसीओ बहुत बेहतर है। जब ये समीकरण बदलेगा, हम ईवी की पैठ में बदलाव देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह उतार-चढ़ाव शुरुआती लग्जरी ईवी खंड में ज्यादा है, और मर्सिडीज-बेंज इंडिया के ज्यादातर ईवी मॉडल अत्यधिक लग्जरी खंड के हैं। मर्सिडीज-बेंज इंडिया की कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी आठ प्रतिशत है, लेकिन 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की गाड़ियों में यह 20 प्रतिशत है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा, हालांकि जीएसटी 2.0 ने हमारे आईसीई पोर्टफोलियो को और अधिक आकर्षक बना दिया है, लेकिन हम ईवी की मांग में भी मजबूत और निरंतर गति देख रहे हैं। आज ग्राहक केवल कीमत से प्रेरित नहीं हैं। वे स्थिरता, गाड़ी चलाने की कम लागत और भविष्य के लिए तैयार तकनीक को महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने आईसीई मॉडल पर जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया है, जिससे कीमतों में औसतन 6.7 प्रतिशत की कमी आई है।