खेल : चोटिल हसारंगा की जगह जॉर्ज लखनऊ टीम में
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चोटिल वानिंदु हसारंगा की जगह दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है। हसारंगा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए हैं। लिंडे का यह पहला आईपीएल है, और वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने चोटिल वानिंदु हसारंगा की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है। हसारंगा को लखनऊ की टीम ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के पहले मैच में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए हैं। लिंडे का यह पहला आईपीएल होगा। वह अपने एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस में फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे। लिंडे बाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं। उनके पास क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट, चार वनडे और 37 टी-20 मैच खेले हैं।
उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 403 रन बनाने के साथ 35 विकेट भी चटकाए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


