बीकानेर हाउस में महिला उद्यमियों को मिला मंच
Feb 28, 2026 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
लेडी श्री राम कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा 1 मार्च तक एलएसआर आर्टिसनल वीकेंड का आयोजन किया जा रहा है। यह महिला-नेतृत्व वाला बाजार बीकानेर हाउस में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को मंच देना और उनके उत्पादों को बढ़ावा देना है। प्रवेश निःशुल्क है।

नई दिल्ली, प्र.सं.। लेडी श्री राम कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन की पहल पर 1 मार्च तक एलएसआर आर्टिसनल वीकेंड का आयोजन किया जा रहा है। यह महिला-नेतृत्व वाला बाजार बीकानेर हाउस में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगा। इस खास आयोजन में अधिकतर ब्रांड्स एलएसआर की पूर्व छात्राओं द्वारा संचालित हैं। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिला उद्यमियों को मंच देना और उनके काम को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है। यहां फैशन, हैंडलूम, ज्वेलरी, होम डेकोर और लाइफस्टाइल उत्पादों की विविध रेंज उपलब्ध है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



