देश में छह हजार पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन
- उपलब्धता में होगा सुधार नई दिल्ली, एजेंसी। देश में करीब 6,000

- उपलब्धता में होगा सुधार नई दिल्ली, एजेंसी। देश में करीब 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने एलपीजी कनेक्शन को छोड़ दिया है। इससे उन लोगों के लिए एलपीजी उपलब्धता में सुधार होगा, जिनके घरों के आसपास पीएनजी की सुविधा नहीं है। यह जानकारी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी की ओर रविवार को दी गई।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव नीरज मित्तल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शनिवार तक करीब 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ दिया। उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद! आप भी उन नेक नागरिकों के इस मजबूत और साहसी समूह में शामिल हों, जिन्होंने बिना पीएनजी वाले लोगों को एलपीजी दिलाने में मदद करने के लिए एलपीजी कनेक्शन का उपयोग बंद कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि आज ही मायपीएनजीडीडॉटइन पर अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ दें। उन्होंने उन अन्य लोगों से भी एलपीजी छोड़ने का आग्रह किया, जिनके पास पीएनजी कनेक्शन हैं और अभी भी एलपीजी का लाभ उठा रहे हैं।54 लाख एलपीजी सिलेंडर्स की शनिवार को आपूर्ति हुईमंत्रालय के मुताबिक शनिवार को देशभर में 54 लाख से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर्स की आपूर्ति हुई है। वैश्विक स्तर पर आपूर्ति शृंखला के प्रभावित होने के बाद भी घरेलू स्तर पर आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। देश में किसी भी डीलरशिप पर एलपीजी खत्म होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। देश में ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग बढ़कर 91 प्रतिशत हो गई है। वितरक स्तर पर कालाबाजारी को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) डिलीवरी की हिस्सेदारी बढ़कर 84 प्रतिशत हो गई है, जो कि फरवरी, 2026 में 53 प्रतिशत थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


