एलवी के होटल में कमरा बुक करना नामुमकिन
दुनिया के मशहूर लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन ने बैंकॉक में एक होटल खोला है, जो असल में एक प्रदर्शनी है। यह 100 साल पुरानी इमारत में बनाया गया है और हर मंजिल पर एक खास बैग की कहानी है। यह दक्षिण-पूर्व एशिया में लुई वुइटन का अनोखा अनुभव है।

बैंकॉक, एजेंसी। दुनिया के मशहूर लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन (एलवी)ने बैंकॉक में एक होटल खोला है। 100 साल पुरानी इमारत : यह एक असली होटल नहीं, बल्कि एक प्रदर्शनी है, जिसे ब्रांड के मशहूर ‘मोनोग्राम’ डिजाइन के 130 साल पूरे होने की खुशी में बनाया गया है। 100 साल पुरानी इमारत को चार मंजिला ‘काल्पनिक होटल’ का रूप दिया गया है। शंघाई और न्यूयॉर्क के बाद दक्षिण-पूर्व एशिया में बैंकॉक एकमात्र ऐसा शहर है, जहां यह शानदार अनुभव दिया जा रहा है। हर मंजिल पर नई कहानी : इस होटल की हर मंजिल लुई वुइटन के किसी न किसी खास बैग को समर्पित है।
यहां 1930 के प्रसिद्ध ट्रैवल बैग के इतिहास को दिखाया गया है। आखिरी मंजिल पर पेरिस के खूबसूरत नजारों के साथ इसका अंत होता है। लोग अपने सामान पर नाम भी लिखवा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



