Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsLok Sabha Speaker Om Birla Warns MPs Over Conduct Amid E-Cigarette Allegations
सदन में ई-सिगरेट पीने के मामले में कार्रवाई संभव

सदन में ई-सिगरेट पीने के मामले में कार्रवाई संभव

संक्षेप:

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को चेतावनी दी है कि सदन की मर्यादा का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। ई-सिगरेट के इस्तेमाल के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और सदन की गरिमा को बनाए रखना आवश्यक है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने टीएमसी सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया है।

Jan 12, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सदस्यों को सदन की मर्यादा रखनी पड़ेगी। कोई सदस्य सदन की मर्यादा का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियामानुसार कार्रवाई की जाएगी। ओम बिरला ने यह चेतावनी सदन में ई-सिगरेट के कथित इस्तेमाल को लेकर की गई शिकायत के बारे में सवाल किए जाने पर की। लोकसभा अध्यक्ष ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं करते हुए साफ कहा कि संसद की मर्यादा नहीं रखने पर नियम और प्रक्रियाओं के तहत सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि मामले में जांच पूरी होने वाली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समिति की सिफारिश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसी को संसद की सदन की गरिमा कम करने का कोई अधिकार नहीं है। यह सवाल किए जाने पर कि क्या सदस्य की सदस्यता जा सकती है, बिरला ने कहा कि पहले भी इस तरह के मामलों में सदस्यता गई है। इसमें भी जा सकती है। संसद के शीतकालीन सत्र में भाजप सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद पर सदन में ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि देश भर में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है, पर क्या सदन में इसे पीने की अनुमति है। उनके इस प्रश्न का जवाब लोकसभा अध्यक्ष ने नहीं में दिया था। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि तृणमूल के एक सदस्य पिछले कई दिनों से सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी सदस्य का नाम नहीं लिया। उन्होंने इस मामले में आसन से तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। इसको लेकर टीएमसी सांसदों ने विरोध भी जताया था। भाजपा के अमित मालवीय ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि जिस टीएमसी सांसद पर यह आरोप लगा है, वह कोई नहीं बल्कि कीर्ति आजाद हैं।