लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
नई दिल्ली में लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस सत्र के दौरान सदन की कार्य उत्पादकता 111 प्रतिशत रही और आठ सरकारी विधेयक पारित किए गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के दौरान सदन की कार्य उत्पादकता 111 प्रतिशत रही और कुल आठ सरकारी विधेयक पारित किए गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा, सभी सदस्यों के सहयोग से इस सत्र में सदन की कार्य उत्पादकता लगभग 111 प्रतिशत रही। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई मंत्री सदन में उपस्थित रहे। शीतकालीन सत्र के दौरान आठ सरकारी विधेयकों को मंजूरी दी गई। इनमें विपक्ष के विरोध के बीच पारित किया गया महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की जगह लाने के लिए प्रस्तुत विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक भी शामिल है।
इन विधेयकों को मंजूरी -नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्धन (शांति) विधेयक -सबका बीमा, सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025 तथा -वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगें भी पारित की गईं -अप्रचलित 71 कानूनों को निरस्त व संशोधित करने से संबंधित निरसन और संशोधन विधेयक -मणिपुर माल एवं सेवा कर विधेयक और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक भी पारित किए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा सत्र के दौरान दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने और चुनाव सुधारों से जुड़े विषय शामिल रहे। हालांकि, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा को लेकर दो दिनों तक कार्यवाही बाधित रही। इंडिगो के परिचालन में व्यवधान के मुद्दे पर नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने सदन में वक्तव्य दिया। वहीं, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक को संसद की संयुक्त समिति तथा प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक को स्थायी समिति के पास भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




