खेल : फर्ग्यूसन पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटेंगे

Feb 15, 2026 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फर्ग्यूसन पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटेंगे अहमदाबाद। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज

खेल : फर्ग्यूसन पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटेंगे

फर्ग्यूसन पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटेंगे अहमदाबाद। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के समय पत्नी के पास रहने के लिए स्वदेश लौटेंगे। इस कारण से विश्व कप में टीम के अंतिम लीग मैच में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड फिलहाल ग्रुप डी में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वह अपना अंतिम लीग मैच मंगलवार को चेन्नई में कनाडा के खिलाफ खेलेगा। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि फर्ग्यूसन को टीम में बनाए रखने की योजना है ताकि टीम के सुपर आठ में पहुंचने पर उनकी सेवाओं का उपयोग किया जा सके।

लेकिन हमारे रिजर्व खिलाड़ी बेन सियर्स और कोल मैककॉन्ची जरूरत पड़ने पर टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।