खेल : लिटन का शतक, बांग्लादेश 270 पर ढेर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सिलहट में लिटन दास ने अपने करियर का छठा टेस्ट शतक लगाया, लेकिन बांग्लादेश की टीम पहले दिन 77 ओवर में 278 रन पर आउट हो गई। लिटन ने 126 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। पाकिस्तान ने 21 रन बनाकर दिन का खेल समाप्त किया, और अभी भी 257 रन पीछे हैं।

खेल : लिटन का शतक, बांग्लादेश 270 पर ढेर

सिलहट, एजेंसी। लिटन दास ने शनिवार को करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ा। हालांकि उनके शतक के बावजूद बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 77 ओवर में 278 रन आउट हो गई। लिटन के अलावा मेजबान टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा भी नहीं छु पाया। जवाब में पाक ने दिन का खेल खत्म होने तक 21 रन बना लिए हैं। अजान अवैस 13 और अब्दुल फजल आठ रन पर खेल रहे हैं। पाक अभी 257 रन से पीछे है। लिटन ने विकेटों के पतझड़ के बीच एक छोर संभाले रखा और 126 रन की पारी खेली।

उन्होंने तैजुल इस्लाम (16) के साथ सातवें विकेट के लिए 60 और शरीफुल इस्लाम (12 नाबाद) के साथ नौवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इनके अलावा कप्तान शांटो 29, तंजीद ने 26 और मुशफिकुर रहीम ने 23 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने चार, मोहम्मद अब्बास ने तीन और हसन अली ने दो विकेट चटकाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।