साहित्य अकादमी तीन साहित्यकारों को प्रदान करेगी महत्तर सदस्यता

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता साहित्य अकादमी की सामान्य परिषद की बैठक में तीन

साहित्य अकादमी तीन साहित्यकारों को प्रदान करेगी महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता साहित्य अकादमी की सामान्य परिषद की बैठक में तीन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रतिभा राय (ओड़िआ), लख्मी खिलाणी (सिंधी) तथा अब्दुस समद (उर्दू) को साहित्य अकादमी की महत्तर सदस्यता प्रदान करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान महत्तर सदस्यता है। जो सामान्यतः भारतीय साहित्य की अमर विभूतियों के लिए आरक्षित है।पद्म भूषण से अलंकृत डॉ. प्रतिभा राय एक विख्यात ओड़िआ लेखिका, विदुषी हैं। उन्होंने पचास से अधिक कृतियों की रचना की है। उनके दीर्घ एवं गौरवपूर्ण साहित्यिक जीवन में पद्म भूषण, ज्ञानपीठ पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा सारला पुरस्कार सहित अनेक सम्मान व पुरस्कार प्राप्त किया है।वहीं

लख्मी खिलाणी (लख्मीचंद भीर्यामल खिलाणी) एक प्रतिष्ठित सिंधी कथाकार, नाटककार, अनुवादक, संपादक एवं विद्वान हैं। उनके प्रकाशित सृजन में दो दर्जन से अधिक कृतियां तथा बड़ी संख्या में लेख सम्मिलित हैं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार सहित अन्य अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं।अब्दुस समद एक प्रख्यात उर्दू लेखक एवं कवि हैं। उन्होंने दो दर्जन से अधिक कृतियों का सृजन किया है।उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, गालिब पुरस्कार, भारतीय भाषा परिषद पुरस्कार तथा उर्दू अकादमी का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं।यह महत्तर सदस्यता एक विशेष समारोह में बाद में प्रदान की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।