खेल : मेसी लीग इतिहास में 100 गोल में योगदान देने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने मेजर लीग सॉकर में 100 गोलों में योगदान देने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इंटर मियामी की टोरंटो एफसी पर 4-2 की जीत में एक गोल किया और दो असिस्ट दिए। मेसी ने 64 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे उनकी टीम तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

मेजर लीग सॉकर : इंटर मियामी की टोरंटो एफसी पर 4-2 की जीत के दौरान लियोनेल ने हासिल की उपलब्धि, तालिका में टीम 22 अंमक के साथ तीसरे स्थान पर मेसी लीग इतिहास में 100 गोल में योगदान देने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने
उपलब्धियों का विवरण
64 मैचों में ही लियोनेल ने 100 गोल करने में योगदान का आंकड़ा छू लिया
59 गोल उन्होंने इन तीन साल के दौरान किए जबकि 41 करने में मदद की
मैच की जानकारी
टोरंटो, एजेंसी। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी के पैरों का जादू मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में बरकरार है। वह लीग के इतिहास में 100 गोल करने में योगदान देने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। आठ बार बैलन डि ऑर अवॉर्ड जीतने वाले मेसी ने रविवार को इंटर मियामी की टोरंटो एफसी पर 4-2 की जीत के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
इस जीत के दौरान उन्होंने एक गोल किया और दो अन्य गोल करने में मदद की। इस जीत से इंटर मियामी 12 मैच में 22 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो टोरंटो से आठ अंक आगे है।
रिकॉर्ड तोड़ने की कहानी
जियोविंको का रिकॉर्ड तोड़ा : अर्जेंटीना के 38 वर्षीय दिग्गज मेसी ने सिर्फ 64 मैचों में 100 गोल में योगदान का यह आंकड़ा छू लिया, जो पिछले रिकॉर्डधारी सेबेस्टियन जियोविंको से 31 मैच कम हैं। इस लीग में 2023 की गर्मियों में आने के बाद से उनके इस रिकॉर्ड 100 गोलों के योगदान में 59 गोल और 41 असिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा क्लब के इतिहास में 100 मैच खेलने वाले सिर्फ आठवें खिलाड़ी बनने के बाद मेसी के पहले मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इस साल होने वाले विश्व कप के देखते हुए मेसी की यह फॉर्म विपक्षी टीमों के लिए चेतावनी है।
मैच के प्रमुख क्षण
रोड्रिगो ने बढ़त दिलाई : मेहमान टीम के लिए पहला गोल रोड्रिगो डी पॉल ने किया। उनकी फ्री-किक ‘वॉल’ (खिलाड़ियों की दीवार) से टकराकर वापस आई और उन्होंने उस रिबाउंड को गोल में बदल दिया। लुइ सुआरेज ने मेसी के पास पर दौड़ते हुए और गोलकीपर लुका गैवरान को छकाते गोल दागकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।
फिर मेसी ने सर्जियो रेगुइलोन के साथ ‘वन-टू’ पास खेला जिसमें रेगुइलोन ने 73वें मिनट में गेंद को गोल के दूर वाले कोने में डाल दिया। मेसी ने दो मिनट बाद ही दाईं ओर से डी पॉल के क्रॉस पर 12 गज की दूरी से गेंद को गोल में धकेल दिया।
क्लब की सफलता
क्लब को शिखर पर पहुंचाया : मेसी 2023 की गर्मियों में दक्षिण फ्लोरिडा आए थे, जिससे क्लब के लिए सफलता का एक नया दौर शुरू हुआ। उन्होंने इंटर मियामी को कप्तान के तौर पर उसकी पहली चार ऐतिहासिक ट्रॉफियां जिताने में अहम भूमिका निभाई। इनमें 2023 लीग्स कप, 2024 एमएलएस सपोर्ट्स शील्ड, 2025 ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस का खिताब और 2025 एमएलएस कप शामिल हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


