Light Rain Brings Relief from Heat and Humidity in Delhi मौसम- आज भी हल्की बारिश की संभावना , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsLight Rain Brings Relief from Heat and Humidity in Delhi

मौसम- आज भी हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस का दौर चल रहा था, जो बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद समाप्त हो गया। मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 17 Sep 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
मौसम- आज भी हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता पिछले कुछ दिन से गर्मी और उमस का दौर बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद थम गया। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को राजधानी के हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश सफदरजंग में 45.2 मिमी दर्ज की गई। बारिश के बाद राजधानी के तापमान में भी कमी दर्ज की गई। हालांकि औसत तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद दोपहर बाद कई इलाको में काले बादल घिर आए। इसके बाद कुछ इलाकों में मध्यम तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। राजधानी में नमी का स्तर अधिकतम 98 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 53 फीसद दर्ज किया गया। बुधवार को लोधी रोड पर 25.6 मिमी, मयूर विहार में 17 मिमी, रिज में 4.2 मिमी बाारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।