लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना के नए उप-प्रमुख का पदभार संभाला

Apr 01, 2026 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को सेना के उप-प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने दक्षिणी कमान का नेतृत्व किया था और लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह का स्थान लिया है। सेठ ने साउथ ब्लॉक में आयोजित समारोह में 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण कर पदभार संभाला।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना  के नए उप-प्रमुख का पदभार संभाला

नई दिल्ली, एजेंसी। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाल लिया। पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दक्षिणी कमान का नेतृत्व कर चुके सेठ ने लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह का स्थान लिया है। सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित साउथ ब्लॉक में आयोजित एक समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण कर पदभार संभाला। इससे पूर्व मंगलवार को वह पुणे में दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद से कार्यमुक्त हुए थे। उन्होंने पेरिस के मिलिट्री कॉलेज में प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज कमांड एंड जनरल स्टाफ कोर्स, कैलिफोर्निया के मॉन्टेरे स्थित नेवल पोस्ट ग्रेजुएट स्कूल में इंटरनेशनल डिफेंस एक्विजिशन मैनेजमेंट कोर्स, महू में हायर कमांड कोर्स और नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।सैन्य

सेवा का सफर-20 दिसंबर 1986 को सेना में कमीशन प्राप्त किया-1995-96 में संयुक्त राष्ट्र अंगोला सत्यापन मिशन में ऑपरेशन अधिकारी रहे-स्किनर्स हॉर्स, 98 आर्म्ड ब्रिगेड, काउंटर इन्सर्जेंसी यूनिफॉर्म कोर्स, 21 कोर और दिल्ली क्षेत्र की कमान संभाली-एनडीए में प्रशिक्षक और सहायक एडजुटेंट रहे-अहमदनगर में स्कूल ऑफ आर्म्ड वॉरफेयर, आर्म्ड कोर सेंटर एंड स्कूल के मुख्य प्रशिक्षक रहे-स्वतंत्र बख्तरबंद ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, मिलिट्री सेक्रेटरी शाखा में सहायक मिलिट्री सेक्रेटरी रहे-परिप्रेक्ष्य योजना के उप महानिदेशक, हथियार तथा उपकरण के अतिरिक्त महानिदेशक भी रहे-एक नवंबर 2023 से 30 जून 2024 तक सेना की दक्षिण-पश्चिमी कमान का नेतृत्व-एक जुलाई 2024 से दक्षिणी कमान का नेतृत्व करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अहम भूमिका निभाई-नवंबर 2025 में गुजरात में आयोजित त्रि-सेवा अभ्यास ‘त्रिशूल’ का अवलोकन कियालेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन दक्षिणी कमान प्रमुखसेना ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने बुधवार को दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पुणे मिलिट्री स्टेशन स्थित दक्षिणी कमान युद्ध स्मारक पर बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया।लेफ्टिनेंट जनरल सिंघल ने संभाला महानिदेशक का पदएक अन्य पोस्ट में सेना ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल अनूप सिंघल ने ‘रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी’ के महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।