Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsLeopard Suspected of Killing Calf in Jagatpur Village Delhi
जगतपुर गांव में फिर तेंदुआ का भय, लगाया गया पिंजरा

जगतपुर गांव में फिर तेंदुआ का भय, लगाया गया पिंजरा

संक्षेप:

गाय की बछिया को सोमवार को तेंदुआ द्वारा मारे जाने की आशंका नई दिल्ली।

Oct 28, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

गाय की बछिया को सोमवार को तेंदुआ द्वारा मारे जाने की आशंका नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी के जगतपुर गांव में एक बार फिर तेंदुआ द्वारा एक गाय के बच्चे को मारने की घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर को जब गांव वालों ने यह देखा तो वन विभाग को सूचना दी। यह गांव यमुना बायो डायवर्सिटी पार्क के निकट है। प्राप्त सूचना के अनुसार गांव में एक बार फिर वन विभाग ने चेतावनी जारी करने के साथ पिंजरा लगा दिया है। गांव में पहले भी तेंदुआ होने की आंशका जाहिर की जा चुकी है। एक स्थानीय निवासी का कहना है कि जब गांव के लोग अपना पशु लेकर खेत में गए तो उन्होंने वहां पर एक लहुलुहान गाय की मृत बछिया देखी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खेत में तेंदुए के पांव के निशान व गोवंशी को घसीटे जाने के निशान पाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को वन विभाग की टीम भी मौके पर गई थी उन्होंने पद चिह्न आदि की जांच के लिए चित्र लिए हैं। इससे पहले भी की गई है मॉनीटरिंग वन विभाग ने इससे पहले भी यहां तेंदुआ होने की आंशका को लेकर मॉनीटरिंग की गई थी। पहले भी यहां तेंदुआ के पदचिह्न दिखाई दिए थे उसके बाद यहां पिंजरा लगाया था लेकिन कभी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। तेंदुआ होने की संभावना के बीच एक वन्य जीव विशेषज्ञ का कहना है कि बायोडावर्सिटी पार्क और यमुना का किनारा जंगली जानवरों के पर्यावास के अनुकूल है ऐसे में तेंदुआ या अन्य वन्य जीवों के यहां होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।