Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsLawrence Bishnoi Gang Claims Responsibility for Indian Businessman s Murder in Canada
विदेश : कनाडा में भारतीय मूल के व्यवसायी की हत्या

विदेश : कनाडा में भारतीय मूल के व्यवसायी की हत्या

संक्षेप: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 68 वर्षीय भारतीय मूल के व्यवसायी दर्शन साहसी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने

Wed, 29 Oct 2025 05:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ओटावा, एजेंसी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 68 वर्षीय भारतीय मूल के व्यवसायी दर्शन साहसी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि दर्शन साहसी ड्रग के बड़े कारोबारी थे और उन्होंने उससे पैसे मांगे थे। पैसे नहीं देने पर उनकी हत्या की। दर्शन साहसी की सोमवार को कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साहसी 'कैनम इंटरनेशनल' नामक कपड़ा रीसाइक्लिंग कंपनी चलाते थे। कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है कि वह एक सिख किसान के बेटे थे और पंजाब में पले-बढ़े थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह कंपनी के अध्यक्ष भी रहे। मंगलवार को मामले की जांच कर रही आईएचआईटी प्रवक्ता सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने कहा कि शुरुआती संकेत से यह पता चलता है कि यह एक लक्षित घटना थी और गोलीबारी में कोई और घायल नहीं हुआ। जांचकर्ता गोलीबारी के मकसद और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। - सिंगर के घर पर भी फायरिंग लॉरेंस गैंग ने कनाडा में पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर हुई गोलीबारी की भी जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि इस गोलीबारी का कारण उनका सरदार खेड़ा के साथ काम करना है। लॉरेंस गैंस ने म्यूजिक इंडस्ट्री को धमकी देते हुए कहा कि भविष्य में भी सरदार खेड़ा के साथ काम करने या संबंध रखने वाला अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा।