कानूनी दस्तावेजों में स्पष्टता जरूरी : मेघवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कानूनी दस्तावेजों और अदालत के आदेशों में स्पष्टता से न्याय प्रणाली अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने न्यायिक प्रणाली के डिजिटलीकरण पर जोर दिया और ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण की जानकारी दी, जिससे अदालतों के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाया जाएगा।

कानूनी दस्तावेजों में स्पष्टता जरूरी : मेघवाल

नई दिल्ली, एजेंसी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को कहा कि कानून, कानूनी दस्तावेजों और अदालत के आदेशों में स्पष्टता होने से उनके प्रभावी और सुचारू क्रियान्वयन में मदद मिलती है। ‘ज्यूडिशियल प्रोसेस री-इंजीनियरिंग एंड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन’ विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में मेघवाल ने कहा कि आम लोगों को कानून, कानूनी दस्तावेज और अदालत के आदेश आसानी से समझ आने चाहिए। इससे न्याय प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने न्यायिक प्रणाली के डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए आवंटित धन का समय पर उपयोग किया जाना जरूरी है।

उन्होंने स्वीकार किया कि भारत की ई-कोर्ट प्रणाली की प्रगति कुछ धीमी रही है, लेकिन इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-कोर्ट परियोजना का तीसरा चरण लागू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अदालतों के रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल बनाना और निचली अदालतों में तकनीकी सुधार करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।