Lalduhoma takes over as Chief Minister in Mizoram मिजोरम में लालदुहोमा ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsLalduhoma takes over as Chief Minister in Mizoram

मिजोरम में लालदुहोमा ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा ने शनिवार सुबह यहां आयोजित एक समारोह में मिजोरम के मुख्यमंत्री का पद संभाला। लालदुहोमा प्रदेश के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 9 Dec 2023 11:30 PM
share Share
Follow Us on
मिजोरम में लालदुहोमा ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला

आइजोल। जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा ने शनिवार सुबह यहां आयोजित एक समारोह में मिजोरम के मुख्यमंत्री का पद संभाला। लालदुहोमा प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी और गैर एमएनएफ के मुख्यमंत्री बन गए हैं। लालदुहोमा ने इस मौके पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ईश्वर और लोगों की कृपा से हम सरकार चलाने जा रहे हैं। समारोह में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री का परिवार, मिजोरम चर्च लीडर्स कमेटी (एमकेएचसी) के पदाधिकारी एवं मिजोरम पीपुल्स फोरम (एमपीएफ) के पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।